उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ढेबरुआ पुलिस ने 02 नफर वारण्टियों को किया गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियान के तहत मंगलवार को मु0नं0 1055/93, धारा 323,504,426 प्च्ब् सम्बंधित 02 नफर वारन्टी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टियों में क्रमशः अयोध्या उर्फ सकाऊ पुत्र स्व0 राममिलन एवं रामसोहरत उर्फ शोहरत पुत्र स्व0 राममिलन निवासी सकरौरा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद, कांस्टेबल आमिर अली मौजूद रहे।




