गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रवचन में जुट रही है भक्तों की भारी भीड़

डुमरियागंज। देवी देवताओं के कथा का श्रवण करने से ज्ञान की प्राप्त होती है। और धर्म के रास्ते पर चलने तथा अच्छे लोगों के संगत मे रहने से बुराई के तरफ इंसान का ध्यान नहीं जाता है। बुरे लोगों के संगत में रहने से इंसान को अच्छी बात और अच्छाई समझ में नहीं आती है। भानपुर रानी गांव में अमन चौन कमेटी के तत्वाधान में 34 वें वर्ष के लिए आयोजित मां दुर्गा पूजा समारोह मे अपने प्रवचन के दौरान उक्त बातें कथा वाचक पंडित पुजारी प्रसाद दूबे ने कही। उन्होंने कहा कि सच्चे और अच्छे इंसान को हर जगह सम्मान मिलता है और बुरे कर्म करने वाले इंसान को हर जगह अपमान का सामना करना पड़ता है। कथावाचक ने अपने प्रवचन के दौरान मधु और कैटब दैत्य के उत्पत्ति के बारे में तथा महिषासुर एवं रक्त बीज का आदिशक्ति मां जगदम्बा ने संहार क्यों और कैसे कैसे किया इस पर विस्तार पूर्वक वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि बुरे कर्म का फल हमेशा बुरा ही मिलता है वहीं अच्छे कर्म का पूरा समाज सम्मान करता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा सच्चाई और अच्छाई की तरफ ध्यान देना चाहिए और धर्म के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर अमन चौन कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव,अंशित अग्रहरि, अभय श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, राजाराम कन्नौजिया, कमलेश अग्रहरि, रमेश पाठक, विष्णु अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, शिवकुमार रावत आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!