उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कुडा नदी में नहाने आयें युवक का डुबने से हुई मौत, शव की खोजबीन जारी

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना अन्तर्गत रविवार को ग्राम पंचायत गनेरा में कुडा नदी में नहाने आयें पांच युवकों में से एक युवक का डुबने से मौत हो गई। मृतक का पहचान 19 बर्षीय रितिक वर्मा पुत्र अर्जुन वर्मा जो पिठनी बुजुर्ग के इन्दिरा नगर नौगढ़ का निवासी है। नदी में डूबे हुए युवक की जानकारी होते ही उसका बाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर डूबे हुए युवक की खोजबीन जारी कर दिया। वहीं मौके पर जोताखोर लगभग दो घन्टे बीतने के बाद भी नही पहुंच पायें। जिसको लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। खबर लिखे जाने तक नदी में डूबा युवक अभी तक नहीं मिला था।




