गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

विद्यार्थियों के बीच अंतरिक्ष अभिरुचि की वृद्धि के लिए आर्ट इनस्पेस और स्पेस क्वीज 20-20 का आयोजन

बहराइच। एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया द्वारा अंतरिक्ष जागरूकता कार्यक्रम के निमित्त इसरो और इनस्पेस के संयुक्त तत्वाधान में 26 से 30 अक्टूबर तमकुहीराज कुशीनगर में स्नातक/परास्नातक और शोधार्थी विद्यार्थियों के लिए ष्इनस्पेस कैनसेट एंड मॉडल रॉकेट्री इंडिया विद्यार्थी प्रतियोगिताष् का आयोजन प्रस्तावित है। इसी कड़ी में भावी पीढ़ी कक्षा 5 से 12 वी तक के विद्यार्थियों के बीच अंतरिक्ष अभिरुचि की वृद्धि के लिए ष्आर्ट इनस्पेस और स्पेस क्वीज 20-20ष् का आयोजन नमस्कार फाउंडेशन द्वारा आज दिनांक 20 सितंबर को तहसील मोतीपुर जनपद बहराइच के राजकीय हाई स्कूल राजापुर कला में कराया गया। प्रधानाचार्य मुक्तेश्वर पोद्दार ने बताया कि भारत के अंतरिक्ष भविष्य की ताकत उसके युवाओं में निहित है। ऐसी प्रतियोगिताएं आगामी पीढ़ी के वैज्ञानिकों,इंजीनियर और देश निर्माताओ को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।श्री पोद्दार ने बताया कि वास्तविक शिक्षा वही शुरू होती है जहां ज्ञान का अनुप्रयोग होता है। इस तरह की चुनौतियां न केवल वैज्ञानिक कौशल का विकास करती है बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व,धैर्य और समस्या समाधान जैसे जीवन के लिए आवश्यक क्षमताओं को भी मजबूत करती है।इसी क्रम में ष्आर्ट इन स्पेस और स्पेस क्वीज 20-20 में राजकीय हाई स्कूल राजापुर कला,राजकीय हाई स्कूल पकड़िया दीवान,राजकीय हाई स्कूल रामपुर धोबियाहार, राजकीय हाई स्कूल परगहवा, सर्वाेदय इंटर कॉलेज मिहीपुरवा, नवयुग इंटर कॉलेज मिहिपुरवा, शिव प्रसाद विंदेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज सेमरहना,बैजनाथ शाह कृषि इंटर कॉलेज शाहपुर कला, अनीता मौर्या इंटर कॉलेज नैनिहा के कुल 127 छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग़ किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!