भड़काऊ नारे लगाये जाने पर डीएम को सौंपा ज्ञापन

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरी ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें गत दिवस निकले बारावफात के जुलूस में भड़काऊ व अराजक नारे लगायें जाने से सदभाव बिगड़ने की बात कहते हुए अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है। बढ़नी नगर में गत दिवस निकले बारावफात के जुलूस के दौरान कुछ लोगों द्वारा भड़काऊ नारेबाजी की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। उक्त गम्भीर मामले को लेकर चेयरमैन सुनील अग्रहरी ने डीएम डॉ0 राजा गणपति आर0 से भेंट की और उन्हें मामले की गम्भीरता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व की आड़ में अराजक तत्वों द्वारा किये गये ऐसे कृत्य न केवल माहौल को बिगाड़ते हैं, बल्कि भाईचारे और शान्ति की परम्परा को खण्डित करते हैं। इस सम्बन्ध में चेयरमैन ने एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें एक नारे का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सिर तन से जुदा के नारे आपत्तिजनक व भड़काऊ है। ऐसे नारे लगाने वालो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उन्हें तुरन्त चिन्हित कर समाज हित में कठोरतम कार्रवाई की जायें, ताकि न ऐसी पुनरावृत्ति हो न ही समाज में वैमनस्यता का जहर घुलें।




