उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नहाते समय घर में उतरा करंट, युवक की मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के जिगहिरिया गांव में गुरुवार सुबह घर में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार जिगहिरिया गांव निवासी रामधनी मौर्य (40) सुबह घर में नहा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर में लगे लोहे के चौनल में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




