अवध की 84 कोसी परिक्रमा के लिये बाईक से निकले श्रद्धालु

छावनी। भगवान श्री राम के भक्तों ने शुक्रवार को बाईक से अवध की 84 कोसी परिक्रमा शुरू किया भक्त रामरेखा मंदिर के पुजारी दया शंकर दास के नेतृत्व में अपनी अपनी बाईक से इस पवित्र यात्रा का सुबह सवेरे धर्म ध्वजा के साथ जय श्री राम के जयघोष लगते निकले लगभग एक दर्जन श्रद्धालुओं का दल रामरेखा मंदिर से निकलकर राम जानकी मार्ग होते हुए 84 कोसी परिक्रमा के द्वितीय पड़ाव हनुमानबाग चकोही पहुचे वहां पर भगवान के दर्शन पूजन किया कुछ देर विश्राम करने के बाद भक्तों का दल शेरवा घाट सरयू नदी को नाव से पार करके तीसरे पड़ाव श्रृंगी ऋषि आश्रम पहुंचे जहाँ दर्शन पूजन के बाद आगे परिक्रमा का दल अयोध्या जिले के सूर्य कुंड ,सीताकुंड,आदि स्थानो से होकर रुदौली के मनकैनिया के हनुमान मंदिर पर रात्रि विश्राम किया परिक्रमा दल के सेवा भाव के लिये मनकैनिया हनुमान मंदिर पर रात्रि विश्राम व प्रसाद भोग की व्यवस्था हुआ परिक्रमा दल में रामरेखा मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल जी ने बताया कि शनिवार सुबह श्रद्धालुओं का दल आगे परिक्रमा के लिए प्रस्थान करेगा परिक्रमा दल में एक दर्जन लोग अपनी बाईक से परिक्रमा में चल रहे हैं हम लोग मुख्य परिक्रमा यात्रा के पुनः मखौड़ा धाम पहुंचने के ही दिन वापस आ जाते हैं यह परिक्रमा उन लोग द्वारा किया जाता है जो मुख्य परिक्रमा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की व्यवस्था में लगे रहते हैं जिससे मुख्य परिक्रमा में शामिल नहीं हो पाये उसके लिये विगत तीन वर्षों से बाईक से यह परिक्रमा यात्रा शुरू की गई है। धीरे धीरे और भी राम भक्त इस तीन दिवसीय 84 कोसी परिक्रमा में शामिल होना चाह रहे है धीरे धीरे यह यात्रा प्रतिबर्ष श्रदालुओ द्वारा बढ़ता ही जायेगा।




