गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

यातायात पुलिस ने 42 वाहनों को चालान कर 52500/- रुपये शमन शुल्क वसूला

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के अनुपालन के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात अरुणकांन्त सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय टीम द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत रुट डायवर्जन/बैरियर चेकिंग ड्यूटी पुलिस बूथ/माधव तिराहा (थाना-बांसी), लोहरौली बॉर्डर (थाना-शिवनगर डिङई), बेवा तिराहा (थाना डुमरियागंज) में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को ड्यूटी के सम्बन्ध मे ब्रीफ करते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त आदेश-निर्देश से अवगत कराया गया। वहीं प्रत्येक दशा मे वाहन चालकों से सहयोगात्मक एवं विनम्रतापूर्वक व्यवहार करने हेतु प्रेरित किया गया। माधव तिराहा, बांसी/बांसी मार्किट, लोहरौली बॉर्डर, डिडई, बेवा तिराहा आदि स्थानों पर पी0ए0 सिस्टम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रा0 परीक्षा हेतु जनपद मे सकुशल यातायात व्यवस्था बनाये रखते हुए सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों को जिनसे दुर्घटना की प्रबल सम्भावना/जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, उनका एमवी एक्ट के तहत चालान कर हटवाया गया। वहीं दो पहिया वाहन पर तीन सवारी/बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा चार वाहनों मे सीटबेल्ट का प्रयोग न करना, गलत दिशा मे वाहन चलाने वालो का चालान करने समेत कुल 42 वाहनों का चालान करते हुए ₹52500/- शमन शुल्क की कार्यवाही करते हुए प्रत्येक दशा मे यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या मे भारी कमी लायी जा सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!