गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भारतीय किसान यूनियन ने मासिक पंचायत कर बीडीओ को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

खुनियांव/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खुनियांव परिसर में मासिक किसान पंचायत लगाकर किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण कराने हेतु गुरुवार को ब्लाक खुनियांव के खण्ड विकास अधिकारी को 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया। भारतीय किसान यूनियन अम्बवता के पदाधिकारियों सहित लोगों ने ज्ञापन देने के दौरान बताया कि पात्र व्यक्तियों का जाबकार्ड बनवाये जाने, पात्र लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय दिलाये जाने, तमाम गांव के पात्र व्यक्तियों को पशुशेड दिलाये जाने, गरीब पात्र व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन तथा विकलांग पेंशन दिलाने सहित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाकियू आम्बवता के जिला अध्यक्ष राजेश दूबे, जिला महासचिव भोला यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शम्भू साहनी, रामलौटन, नन्दलाल विश्वकर्मा, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, आरती देवी सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!