सात से बारह अक्टूबर तक होगी बिजली की कटौती

बलरामपुर। सात से 12 अक्तूबर तक शहर में बिजली कटौती की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर अजय सिंह ने बताया कि बलरामपुर टाउन में सात अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मोहल्ला सिविल लाइन, पहलवारा, श्याम बिहार कालोनी, झारखंडी, छोटा व बड़ा धुसाह, कलेक्ट्रेट व देहात कोतवाली सहित पूरे की बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान पॉवर ट्रांसफार्मर में पुराने व जर्जर कंट्रोल पैनल को बदला जाएगा। चर्च रोड पर सात अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। चर्च रोड की बिजली कटौती की जाएगी। आठ, नौ व 10 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक जिला मेमोरियल अस्पताल के सामने ट्रांसफार्मर बदला जाएगा, जिससे आसपास की बिजली कटौती की जाएगी। 11 व 12 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक तुलसीपार्क मोहल्ले में 400 व 250 केवीए के ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे, जिससे बिजली कटौती की जाएगी।




