गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, प्रथम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर जारी हुई अधिसूचना

बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर अहम सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय एवं इससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए कोर्स रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 12 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क संग्रह कर समय से विश्वविद्यालय के खाते में जमा कराएं। इस संबंध में कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने कहा कि सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्राचार्या यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय के भीतर सभी छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरें। साथ ही महाविद्यालय अपने समस्त विद्यार्थियों का निर्धारित परीक्षा शुल्क एकमुश्त जमा कराएं, जिससे प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!