गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल ने किया दधीची रक्तदान शिविर का आयोजन

सिद्धार्थनगर। हुतात्मा दिवस के अवसर पर बजरंग दल सिद्धार्थनगर द्वारा इस वर्ष दधीची रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक सिद्धार्थनगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक मा. राजीव नयन जी सिद्धार्थनगर , विभाग़ मंत्री,सुधाकरनाथ तिवारी,विभाग संयोजक अजय प्रताप जी के द्वारा राम दरबार चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीवनयन जी ने कहा कि ष्रक्तदान महादान है। मानव शरीर का रक्त ही जीवन का आधार है, इसलिए रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है एक रक्तदान से 3 जीवन बचाया जा सकता है।ष् विहिप बजरंग दल विभाग मंत्री ने बताया कि ष्बजरंग दल 1990 में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी में शहीद हुए हुतात्माओं की स्मृति में प्रत्येक वर्ष श्रद्धांजलि स्वरूप दधीची रक्तदान शिविर का आयोजन करता है।ष् इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के शिवाजी, बृजेश पाण्डेय, एंव बजरंग दल विभाग संयोजक अजय प्रताप जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रक्तवीर के रूप में विभाग प्रचारक आदरणीय राजीव नयन जी ,विभाग संयोजक अजय प्रताप , विहिप जिला मंत्री शिवाजी,बजरंगदल संयोजक सुरेश गुप्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी,सौरभ जी,मोहित गुप्ता, राहुल भारती, श्याम सुंदर जी, अभय गुप्ता ,राम किशुन यादव,गोपाल पांडेय,प्रवेश मिश्रा,समेत कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 25लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। ब्लड बैंक सिद्धार्थनगर के अन्य चिकित्सा कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन बजरंग दल जिला संयोजक सुरेश गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!