गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोण्डा : कथा का प्रथम दिवसः शिव की आराधना के बिना कुछ भी संभव नहीं- वेदांती जी महाराज

लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए भगवान श्री राम ने किया था रामेश्वरम की स्थापना

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोण्डा। चतुर्भुजी नाथ मंदिर ग्राम चतुर्भुजवा महादेवा कला पोस्ट-जयप्रभा ग्राम गोण्डा में आयोजित हो रहे श्री शिवमहापुराण कथाअमृत का शुभारंभ 2 फरवरी शुक्रवार से कथाव्यास पूज्य संत पूर्व भाजपा सांसद वशिष्ठ पीठाधीश्वर अवधधाम डॉ रामविलास दास वेदांती जी महाराज के श्रीमुख से हुआ। कथा के प्रथम दिवस ही महिला पुरुषों की भारी भीड़ उपस्थित रहीं कथा में महाराज जी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है यहां तक जब भगवान रामचन्द्र को सीता की खोज में जब लंका पर विजय प्राप्त करना हुआ तो उन्होंने समुंद्र तट पर रामेश्वर शिव की स्थापना कर पूजन अर्चन किया।

साथ ही महाराज जी ने भगवान चतुर्भुजीनाथ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि इस मन्दिर की स्थापना सैकड़ों वर्ष पूर्व पाण्डवों द्वारा की गयी थी जिसे आताताइयों द्वारा ध्वंस करके इसकी मूर्ति को कुएं में फेंक दिए थे जो समयांतराल में स्वयं प्रगट हो गयी और भक्तगण पूजन अर्चन करने लगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व गन्ना मंत्री हनुमंत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राम कृपाल शुक्ला, मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रामानंद तिवारी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा सोहनलाल भारती, पूर्व प्रचारक उमाकांत, राम बनारस शुक्ल, मननारायण तिवारी, भाजपा नेता विजय शुक्ला, रामानंद शुक्ल, काली प्रसाद तिवारी, रामप्रसाद सहित सैकड़ों ग्राम व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button