गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

रोडवेज बस की साइड को लेकर आपस में हुई टक्कर ; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | यात्रियों को बहराइच से लखनऊ ले जा रही रोडवेज बस और लखनऊ से बहराइच आ रही आलमबाग डिपो की बस में जरवल के निकट ग्राम बरवलिया लखनऊ बहराइच हाईवे पर जोरदार टक्कर हो गई ; जिससे बस में बैठे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायल मरीजों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी अनुसार बहराइच रोडवेज बस अड्डे से बस गुरुवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई। बस जरवल रोड थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर बरवलिया गांव के पास पहुंची और दोपहर डेढ़ बजे के आसपास साइड लेने के चक्कर में लखनऊ से आ रही आलमबाग डिपो की बस में जोरदार टक्कर मार दी। आलमबाग डिपो की बस यात्रियों को लेकर बहराइच आ रही थी। इस भीषण हादसे में बस में सवार पयागपुर थाना क्षेत्र के बेलवा पदुम गांव निवासी गीता पत्नी विनोद कुमार, प्रियांशु पुत्र विनोद कुमार, सुल्तानपुर जिले के बंधुवा कला हसनपुर गांव निवासी मोहम्मद शोएब पुत्र सलीम खान समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। चौकी इंचार्ज राणा राज सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!