गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार, गौर ब्लाक के ग्राम पंचायत बढ़नी में फर्जी हाजिरी का मामला

बस्ती। उत्तर प्रदेश की मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। गौर ब्लाक के ग्राम पंचायत बढ़नी में पीएम सड़क से कंचनपुर आइला सरहद तक चकबंध निर्माण कार्य में फर्जी हाजिरी का मामला चर्चा में है। ग्राम प्रधान और सचिव की जोड़ी मिलकर योजना को धरातल के बजाय कागजों पर ही चला रही है। प्राप्त समाचार के मुताबिक ग्राम पंचायत बढ़नी में मनरेगा योजना के तहत फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्राम प्रधान एवं सचिव की युगलजोड़ी की मिलीभगत से फर्जी फोटो प्रतिदिन मनरेगा साइडों पर अपलोड किया जा रहा है। 30 मजदूरो की फर्जी तरीके से कागजों में हाजिरी लगाई जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण भ्रष्टाचारियों का हौसला बुलन्द है। मीडिया टीम के धरातलीय पड़ताल नहीं मिले मजदूर कार्य करते है। डीसी मनरेगा द्वारा भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती की जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार और बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत बढ़नी में मनरेगा योजना के तहत फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। कागजों में केवल कार्य दिखाकर रुपया निकाला जा रहा है, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की जाती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी द्वारा लीपापोती की जा रही है। जिसके नतीजे जनपद में भ्रष्टाचार और बढ़ रहा है, और सरकारी धनराशि का लगातार दुरुपयोग हो रहा है। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को फर्जी हाजिरी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने वालों को दंडित करने के बजाय लीपापोती होती है और जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त कदम उठाने होंगे और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करनी होगी, ताकि सरकारी धनराशि का सही तरीके से उपयोग हो सकें। अब देखना यह है कि सम्बन्धित अधिकारी इस मामले में क्या कार्यवाही करते हैं या फिर ग्राम पंचायत बढ़नी में भ्रष्टाचार चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!