अलीगढ़वा-ककरहवा लिंक सड़क नरकुल की हालत बदहाल, आवागमन में दिक्कत

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। तहसील नौगढ़ अन्तर्गत अलीगढ़वा से ककरहवा होते हुए नरकुल गांव तक जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं। केवल बोल्डर और गिट्टियां ही बची हैं, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। इस सड़क की खराब स्थिति का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर पड़ रहा है। टूटी-फूटी सड़क पर चलने से उनकी तकलीफ और बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गम्भीर हो जाती है, क्योंकि सड़क पर पानी भर जाता है। स्थानीय निवासी राहुल विश्वकर्मा, मो0 हसन, मो कैफ उदयभान, बैजनाथ, रामशंकर, अब्दुल कलाम हाजी, जग्गू, मुबारक, जयकरन, जगदीश, अनिल, पिन्टू, अख्तर हुसैन, दीपू कसौधन, राजेन्द्र, राजाराम, सतीश, अजय, सुनील, सूरज, शहाबुद्दीन, जवाहिर, सूरज राम, परमेश्वर, सुनील, सन्तोष यादव, जलालुद्दीन, समाजसेवी जकाउल्लाह, पूर्व प्रधान प्रभाकर सिंह चौधरी, राहुल विश्वकर्मा, मोहम्मद हसन, उदयभान, बैजनाथ, रामशंकर समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि वे लम्बे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। पूर्व प्रधान प्रभाकर सिंह चौधरी और समाजसेवी जकाउल्लाह भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं।ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद सिर्फ आश्वासन देते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। सड़क बन जाने से क्षेत्र के लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है




