गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

युवती की संदिग्ध मौत मामले में वायरल ऑडियो ने लिया नया मोड़

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद के डिडई थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाहिया बांकुइयां गांव में युवती खुशबू की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पूरे प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है, जिससे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो में खुशबू और आरोपी शिखर की बहन शिखा के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। वायरल ऑडियो में खुशबू अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहती सुनाई दे रही है कि उससे थाने में जबरन बयान दिलवाया गया। बातचीत के दौरान वह आत्मघाती कदम उठाने जैसी बात भी करती है, जिस पर शिखा उसे समझाने का प्रयास करती हुई सुनाई देती है। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।इधर, मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शिवनगर डिडई पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी शिखर को घटना से पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से भी मामले में साजिश का आरोप लगाया गया है। आरोपी शिखर के चाचा दूधनाथ शुक्ल ने कहा कि उनके परिवार को साजिश के तहत झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराए जाने की मांग की है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लोग इस मामले की सच्चाई जानने को लेकर उत्सुक हैं। फिलहाल पूरे प्रकरण में सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और युवती की मौत के पीछे का वास्तविक कारण कब तक सामने आता है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!