82 लोगों का जांच कर 53 संभावित क्षय रोगियों को वितरित की गई डिब्बी

भनवापुर। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के महनुआं खास में मंगलवार को डीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के कुल 82 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया जिससे 53 संभावित क्षय रोग के मरीजों को डिब्बी वितरित कर बलगम जांच के लिए नमूना जमा करने की अपील की। सुबह 10 बजे सीएचओ बिजवार बढ़ई विंदू शुक्ला व एसटीएस शत्रुघ्न निषाद के मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें गांव के कुल 82 लोगों का जांच किया गया। जांच के दौरान 53 लोगों में क्षय रोग के संभावित लक्षंण मिला, जिन्हें बलगम का नमूना सुबह सीएचसी सिरसिया में जमा करने का निर्देश दिया। शिविर में पहुंचे अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि केवल खांसी ही क्षय रोग के लक्षण नहीं है, बल्कि बुखार,खांसी के साथ बलगम,बलगम में खून आना,थकान,शरीर के किसी अंग में गांठ,वजन में गिरावट,रात में पसीना आना आदि लक्षंण क्षय रोग के हो सकते हैं इसके लिए तत्काल पीएचसी या सीएचसी पर अपने बलगम का जांच अवश्य कराएं।सीएचओ विंदु शुक्ला ने बताया कि क्षय रोग के लक्षण दिखें तो बलगम जांच के लिए डिब्बी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिजवार बढ़ई से भी ले सकते हैं।इस दौरान सुभावती,दशरथा,प्रदीप,पुष्पा, सरस्वती,राजा राम,राम अजोरे आदि लोग मौजूद रहे।




