दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि पर हुआ पूर्णाहुति

पचपेड़वा। बुधवार को इस बार दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि की पूर्णाहुति गायत्री मंदिर पचपेड़वा के प्रांगण में हवन, यज्ञ और व्रत पारण के साथ समारोह पूर्वक संपन्न हुआ शान्तिकुन्ज गुरुकुल है पावन और गायत्री जप ले रे मनवा,के साथ मां गायत्री (आराधना गीत/गुरुधाम का वर्णन) के साथ समारोह की शुरुआत हुई, नवरात्रि साधना की विशेषता बताते हुए कृष्ण कुमार पांडे ने गायत्री जप के आध्यात्मिक लाभ का वर्णन किया।यज्ञ पांच कुंडो पर तीन पालियों में संपन्न हुआ। पर्यावरण संशोधन, राष्ट्र जागरण और मानव मे देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए विशेष मंत्रों से आहुतियां डाली गई।देवमंच से कृष्ण कुमार पांडे, रामकुमार परिव्राजक, राजनाथ जी और युवा परिजन अजय चौधरी ने यज्ञ संचालन किया।संस्कार के क्रम में प्रतिभा जायसवाल का जन्मदिवस संस्कार हुआ। आगामी दिनों वंदनीया माताजी और अखंड ज्योति जन्म शताब्दी के क्रम में बलरामपुर में सजल श्रद्धा/प्रखर प्रज्ञा लोकार्पण (26 से 30 नवंबर 2025)जो डॉ चिन्मय पंड्या के कर कमलों द्वारा होगा और गैंसडी में 21 से 25 दिसंबर 2025 की तिथियों में होने वाले राष्ट्र जागरण यज्ञ और प्रवचन के बारे में बताया गया। आज के समारोह में शिक्षक परिवार के उमेश मिश्रा, जगदीश पाल, पारसनाथ आर्य, राजनाथ (देवमंच सहायक), हेमंत चौरसिया, खेमराज चौरसिया, धर्मांशु जायसवाल को उपस्थिति विशेष रूप से रही। गायत्री परिवार पचपेड़वा के वरिष्ठ ट्रस्ट सदस्य भानु प्रताप सिंह और बल्लू प्रसाद गुप्ता, अयोध्या मोदनवाल, आनंद जायसवाल बालेश्वर चौरसिया, की कामना लीलाधर चौरसिया, वरिष्ठ परिजन रामलखन गुप्ता और भवानी प्रसाद, अनिल चौरसिया ,चिनके पाल, संजय मोदनवाल, शशिकांत सोनी,यमुना प्रसाद मौर्य,गायत्री परिवार गैसड़ी के युवा परिजन सचिन सोनी, माता प्रसाद गुप्ता, जनपद युवा प्रकोष्ठ प्रभारी संदीप जायसवाल वरिष्ठ परिजन राधे गोविंद गुप्ता और महिला मंडल प्रभारी मीना श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल, सुनीता चौरसिया, रश्मि राजपूत, सीमा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल उमा गुप्ता और रेखा मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।




