गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद ने गिनाई केन्द्र सरकार की उपलब्धियां

सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को सांसद जगदम्बिका पाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों गिनाई। भाजपा कार्यालय पर मीडिया से बात-चीत करते हुए उन्होंने 11 साल के कार्यकाल को सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित बताया। इस दौरान उन्होंने 11 वर्षों के कार्यकाल को विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल बताया। सांसद ने कहा इस कालखण्ड में प्रधानमंत्री ने देश को भ्रष्टाचार, दुराचार और तुष्टिकरण से मुक्त कराया है। सांसद ने कहा कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को न केवल वैश्विक पहचान दी बल्कि स्वयं को टपकर और खपाकर 140 करोड़ भारतवासियों को भी एक विश्वास का प्रतीक के बनाया है। प्रधानमंत्री का 11 वर्ष का कार्यकाल नये भारत को एक विकसित आत्मनिर्भर स्वर्णिम कालखण्ड के रूप में प्रस्तुत करता है। इस स्वर्णिम काल के लिए हम सभी जनपदवासी प्रधानमंत्री को बधाई देते हैं। सांसद ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के द्वारा बनाये गये संविधान का हर हाल में सम्मान होगा और इसके लिए प्रधानमंत्री ने 26 नवम्बर की तिथि को संविधान दिवस के रूप में पूरे देश के अन्दर 2015 से इस कार्यक्रम को करने की कार्यवाही पहली बार शुरू की। आरक्षण की सुरक्षा सामाजिक दृष्टि से जो भी पिछड़े हैं, दलित एवं वंचित हैं, उनको इस संविधान प्रदत्त सुविधा का अधिकार मिलना ही चाहिए। सांसद ने कहा मूवी का स्पष्ट कहना है कि जहां तकनीक है, वहां तरक्की है। आपने देखा होगा कि जहां भाजपा की सरकार है, वही गरीब कल्याण भी है। प्रधानमंत्री ने साफ किया है कि शासन अब सेवा का माध्यम बनेगा। सरकार आम जनमानस के साथ सहभागी बनेगी 11 वर्ष का है कार्यकाल सेवा को संकल्प के रूप में सुशासन को समृद्धि के रूप में और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता है। सांसद ने कहा आजादी के 65 वर्षों में कांग्रेस नेतृत्व और अन्य स्थित सरकारों के कारण आम जन का विश्वास खंडित हुआ था। वैश्विक मंच पर भारत की छवि तार-तार हुई थी। पिछले 11 वर्षों के अन्दर प्रधानमंत्री के रूप में एक भारत, श्रेष्ठ भारत का परिकल्पना को साकार करने वाला नेतृत्व मिला है। सांसद ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व की सरकार की 11 साल ऐसे समय में पूरे हो रहे हैं जब दुनिया में भारत की सैन्य शक्ति की पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया के द्वारा ट्रस्टेड उसे ताकत को देखा है, जो अभी ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से हम सबको देखने को मिला है। सांसद ने अपने सम्बोधन में कहा 1952 से लगातार भारत पर ठोकेगा धारा 370 को पूरी तरह समाप्त करके जम्मू कश्मीर को लद्दाख को भारत के कानून के अनुरूप संविधान दायरे में लाकर भारत की अखण्डता को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत के नए मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय पर सांसद जगदम्बिका पाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 11 वर्ष के कार्यकाल पूरे करने पर आयोजित प्रदर्शनी का जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा व विधायक हरैया अजय सिंह के साथ अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा विगत 11 वर्ष में चलाई गई विभिन्न योजनाओं और उनकी प्रगति के बारें में जानकारी प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिन्दूर कभी जिक्र किया गया था, जिसे सांसद विधायक व जिलाध्यक्ष ने सराहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!