गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हादसों को दे रही दावत ओवरलोड वाहनों की रफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।खुनुवां बॉर्डर से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षमता से अधिक लदे ट्रक और अन्य भारी वाहन खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों की अनदेखी के चलते यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ओवरलोडिंग के कारण सड़कों की स्थिति भी खराब हो रही है और आम राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि खुनुवां बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!