भाजपा शोहरतगढ़ मण्डल कार्यसमिति की मासिक बैठक सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़। नगर पंचायत कार्यालय पर भाजपा शोहरतगढ़ मण्डल कार्यसमिति की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा के द्वारा किया गया। इस बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए योजना बनाई गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री फूलचंद जयसवाल ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत की नींव मजबूत बूथ संरचना पर टिकी होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन हैं, जहाँ हर कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण होता है। इसी क्रम में जिला कार्यालय मंत्री महेंद्र लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का देवतुल्य कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम मानकर पार्टी की नीतियों को पूरे समर्पण भाव से आमजन तक पहुंचाता है। आज भाजपा के जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की देन है की आज पार्टी नित प्रतिदिन आगे बढ़ रहीं हैं। इसका जीता जागता उदाहरण पश्चिम बंगाल, आसाम और पुडुचेरी में हुए चुनावों के विजय परिणाम से स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री अभिषेक चौधरी ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, रामकुमार त्रिपाठी, राजकुमार मोदनवाल,बेचन प्रसाद,चंदन गिरी, धर्मेंद्र प्रजापति,पंकज गौड़,राम मगन यादव,विजय गुप्ता,नरेंद्र पाण्डेय, श्रीराम चौहान, सुधाकर गिरी,मनोज तिवारी, आशीष गुप्ता,लवकुश चौधरी आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।




