बैंक में पैसे निकालने आए बुजुर्ग की मौत, ट्रांजैक्शन को लेकर थे परेशान

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के महदेवा स्थित स्टेट बैंक शाखा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैसे निकालने आए एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद बैंक परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के डांडी गांव निवासी 65 वर्षीय मोहनलाल विश्वकर्मा स्टेट बैंक की महदेवा शाखा में पैसे निकालने आए थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने खाते से पैसे ट्रांजैक्शन को लेकर परेशान थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुजुर्ग बैंक के अंदर पहुंचे और कुछ ही देर बाद अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद उनके परिजन भी बैंक पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे।ताया जा रहा है कि बैंक में उनका पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा था, जिससे वे काफी चिंतित थे। इस बीच, पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है और परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार खराब तबीयत और बैंक संबंधी परेशानियों के चलते बुजुर्ग तनाव में थे, जिससे यह हादसा हुआ।



