बलरामपुर: एम0एल0के0पी0जी0 कॉलेज में आज होगा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जिला सूचना अधिकारी, बलरामपुर ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृति विभाग के तत्वाधान में एम0एल0के0पी0जी0 कॉलेज, बलरामपुर के ऑडिटोरियम हॉल में दिनांक 25 अगस्त, 2022 अपराह्न 03ः00 बजे विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं लोकगायन, लोकनृत्य, लोकवादन, आदिवासी नृत्य, लोकनाट्य, रामलीला, रासलीला, भजन एवं कीर्तन, नाट्यकला आदि में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा,।
जिसमें जनपद के मा0 जनप्रतिनिधिगणों की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को संस्कृति विभाग उ0प्र0 की ई-डारेक्टरी में पंजीकृत किया जायेगा तथा क्यूआरकोड बेस्ड पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेगा तथा सरकारी आयोजनों एवं कार्यक्रमों मंे प्रस्तुति का अवसर भी प्रदान किया जायेगा।




