गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

यूटा सिद्धार्थनगर ने 15 मार्च को की अवकाश की मांग

सिद्धार्थनगर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष अभय कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से 15मार्च को होली पर विशेष अवकाश की मांग की है। यूटा जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा जारी अवकाश तालिका में होली पर 13और 14मार्च को अवकाश घोषित है जबकि 15मार्च को विद्यालय खुला है।अभय कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर में अधिकांश शिक्षक और शिक्षिका बाहरी जनपदों से है जो होली का पवित्र त्योहार अपने परिवार संग मिलकर मनाते हैं । 15मार्च दिन शनिवार को विद्यालय खुलने से छात्र संख्या भी प्रभावित रहेगी और बाहरी जनपद के शिक्षक भी दूर दराज जिलों से जल्दबाजी में विद्यालय पहुंचने का प्रयास करेंगे। अतः छात्र और शिक्षक हित को देखते हुए 15 मार्च दिन शनिवार को अवकाश घोषित करने की कृपा करें यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा आपका आभारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!