उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जाम नाली की बदबू से लोगों का रहना हुआ मुहाल, डीएम से कार्यवाही की मांग

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड इटवा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर में जर्जर नाली के कारण सफाई कर्मी का कुदाल भी नाली में नही बैठता है। जिसके कारण समय-समय पर बरसात के दिनों में नाली जाम होने के कारण बरसात का पानी दूसरों के घर में घुस जाता है। आपको बता दें कि गन्दगी और नाली जाम के कारण लोगों का रहना मुहाल हो जाता है। कई बार ग्राम रोजगार सेवक से लेकर सचिव तक से सिफारिश की गयीं, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नही हुई। वहीं उक्त नाली विकास खण्ड इटवा के रसूलपुर विकास की पोल खोल रहा है। कई घरों की पानी इसी नाली से निकालते हैं। पीडब्ल्यूडी रोड को सटकर यह नाली निकला है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से कार्यवाही की मांग किया है।




