गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बांसी तहसील के विकास खण्ड खेसरहा के ग्राम पंचायत गुल्हरिया में मनरेगा में मची है लूट

बासी/सिद्धार्थनगर। इन दिनों खेसरहा ब्लॉक में जिम्मेदारों की मिली भगत से जारी है मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। जहाँ एक तरफ सरकार मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का काम देने का ढ़िढोरा पीट रही है वही ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने अधिक कमाई के चक्कर में मजदूरों को केवल कागजों में ही सिमटा दिया है। चर्चा है कि ब्लॉक में बैठे जिम्मेदारों के मौन संरक्षण से ही मनरेगा योजना में फर्जी मस्टररोल का खेल जारी है जिससे ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सचिव, प्रधान व रोजगार सेवक फर्जी मस्टररोल का खेल करने से चूक नहीं रहे है। गुल्हारिया मे 66 श्रमिको के सापेक्ष कम श्रमिकों को खड़ा करके किया गया है मॉनिटरिंग फोटो अपलोड। जहां पर जिम्मेदारों द्वारा मस्टररोल मे कार्य कर रहे कम मनरेगा मजदूरो का तो कही कुछ मजदूरों को खड़ा कर फोटो अपलोड कर एन एम एम एस किया जा रहा है। जिम्मेदारों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार का खेल मनरेगा कार्याे के आनलाइन एन एम एम एस में कभी भी देखा जा सकता है।और मजे की बात यह की आज एक तरफ पूरे भारत में बकरीद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोग मना रहें है। और एक तरफ गुलहरिया मे मुस्लिम समुदाय लोगों का मानरेगा मे फर्जी हाजिरी लगाया जा रहा है।अगर सही से जांच हो तो रोजगार सेवक के ऊपर हो सकती है कार्यवाही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!