गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

समाजवादियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का फूल मालाओं के साथ स्वागत

बस्ती। समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं ने बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में टोल प्लाजा के निकट प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। पार्टी नेताओं से बातचीत में श्यामलाल पाल ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव के तैयारियों में जुट जाय और बूथ स्तर के मतदाता सूची की समीक्षा कर ले। वे सड़क मार्ग से कुशीनगर जा रहे थे। श्यामलाल पाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे नारों और नफरत के सियासी कारोबार से ऊब चुकी है। समाज के सभी वर्गाे के लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। ऐसे में समाजवादियोें की जिम्मेदारी है कि हम पार्टी के नीति, कार्यक्रमों से लोगों को जोड़े। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, राम सिंह यादव, चन्द्र प्रकाश चौधरी, हनुमान गौड़, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, अमित गौड़, दिनेश तिवारी, अरविन्द सोनकर, कक्कू शुक्ल, राहुल सोनकर, राजकुमार गोड़, गीता भारती, प्रिया श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, सर्वेश यादव, रहमान सिद्दीकी, रघुनन्दन राम साहू, आमिश खान, मंगल निषाद, जमील, मधुबन यादव, रामशव्द यादव, सुशील यादव, गौरीशंकर यादव, रविन्द्र यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!