गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

छठ व्रतियों के पूजा स्थलों/पोखरो का लगातार होता रहा स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा भक्ति एवं आस्था का पर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत पक्का पोखरा घाट सहित छठ व्रतियों के पूजा स्थलों/पोखरो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोखरा घाट पर छठ के दौरान आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या आदि के बारे में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका से जानकारी प्राप्त करते हुये जिलाधिकारी ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, वैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर मजबूत बैरिकेटिंग करा दिया जाए व नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके, साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के साथ साथ सभी आवश्यक जगहों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत न हो साथ ही सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि सी.सी.टी.वी. कैमरे से निगरानी की जाये। अधिकारीद्वय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार पुलिस/प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाये। यह भी निर्देशित किया गया कि आवारा पशु घूमते हुये न दिखायी पड़े यह सुनिश्चित कर लिया जाये। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!