धुरिया समाज के उपाध्यक्ष ने उपहार एवं मिठाई बांटकर मनाई होली मिलन समारोह

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।आदिवासी विकास सेवा संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरलीधर धुरिया द्बारा नगर पालिका सिद्धार्थनगर क्षेत्र हनुमन्तनगर (सेमरनार) में रविवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम किया गया। वहीं आयोजित होली मिलन समारोह में उपाध्यक्ष मुरलीधर धुरिया द्बारा धुरिया जनजाति समाज के महिलाओं और बुजुर्गों को उपहार एवं मिठाई बांटकर होली मिलन समारोह मनाई गयी। इस अवसर पर होली पावन पर्व की खुशियां संस्था के उपाध्यक्ष ने प्रदेश एवं देशवासियों को होली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दिया। इस होली पावन पर्व कार्यक्रम के दौरान संस्था के ज्ञप्रदेश सचिव सन्तोष कुमार गोंड सहित प्रेमकुश धुरिया, लवकुश धुरिया, राजेश गोंड, हरिहर प्रसाद धुरिया, दीपू गोंड, विक्रम प्रसाद धुरिया, संगीता गोंड, सुनैना धुरिया, राजनरायन धुरिया सहित सैकड़ों धुरिया समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।




