सिद्धार्थनगर : भाजपा नेता अनिल अग्रहरि ने भाजपा के पक्ष में किया जनसम्पर्क, माँगा समर्थन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत औंदहीकला में भाजपा नेता अनिल अग्रहरी ने अपने समर्थकों के साथ औंदही कला, तुलसियापुर सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के पक्ष में मतदान करने की बात। मीडिया से वार्ता करते हुऐ कहा कि मैं लगातर क्षेत्र में भ्रमण कर रहा हूं और क्षेत्र की जनता चाह रही है की फिर एक बार मोदी सरकर बने। आज केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को सीधे मिल रहा है।
गांव की जनता कह रही है की मोदी से अच्छा कोई नहीं है, भाजपा से अच्छा कोई नहीं है और प्रत्याशी जगदंबिका पाल से बेहतर कोई नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षियों पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अशोक अग्रहरि, पिंटू खान मोहम्मद हारुन, प्रदीप अग्रहरि आदि मौजूद रहे।




