उत्तर प्रदेशबलरामपुर
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा कुष्ठ निवारण जागरूकता अभियान

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक स्पर्श कुष्ठ रोग अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत ग्राम पंचायत / नगरीय क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग बैक्टीरिया माइक्रोबैक्टीरियम वेट्रेस के कारण होता है। कुष्ठ रोग के लक्षणों पर अपने क्षेत्र के आशा एवं एएनएम से संपर्क करें। कुष्ठ रोग का उपचार संभव है , कुष्ठ रोग का उपचार एमडीटी का पूरा कोर्स से द्वारा संभव है।