गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कृष्णानगर में नेपाल पुलिस ने पकड़ा 16 किलो चरस

कपिलवस्तु/नेपाल। पड़ोसी देश नेपाल के जिला कपिलवस्तु अन्तर्गत कृष्णानगर पुलिस द्वारा दोपहर को यात्री गेट पर तीन नेपाली अभियुक्तों के पास से करीब 15 किग्रा चरस बरामद किया गया है। आपको बता दें कि मादक पदार्थ तस्कर/कैरियरों के विरुद्ध मादक पदार्थ प्रतिषेध अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जिला न्यायालय कपिलवस्तु भेजा गया। वहीं नेपाल प्रहरी ने अग्रिम अनुसंधान के लिए अभियुक्तों को 10 दिनों के रिमाण्ड पर लिया है। नेपाल के कृष्णानगर के यात्री गेट के रास्ते भारत आ रहे तीन नेपाली लोगो की स्थिति संदिग्ध देख नेपाल प्रहरी के जवानों ने उन्हें रोका। संदिग्ध लोगों की तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 15 किलो मादक पदार्थ (चरस) बरामद हुआ। वहीं कृष्णानगर इलाका पुलिस कार्यालय के इंस्पेक्टर सूरज खत्री ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे कृष्णानगर, वार्ड 2 के यात्री गेट के रास्ते नेपाल से भारत की ओर जा रहे तीन संदिग्ध लोगों दो महिलाओं और एक पुरुष को चेकिंग के लिए रोका गया, जिसमें कपिलवस्तु जिले के शिवराज नगरपालिका-१ निवासी 66 बर्षीय शुकराज घर्ती, कुशवांग, थवांग गांवपालिका-5, जिला रोल्पा की 49 वर्षीय प्रेम सरिरोका, रुकुम पूर्व के भूमे गांवपालिका 2, काक्री की 26 वर्षीय सरिता पुन शामिल हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार प्रेम सरिरोका के पास से 5 किलो 968 ग्राम, सरिता पुन के पास से 5.678 ग्राम तथा शुकराज घर्ती के पास से 3.128 ग्राम चरस बरामद किया गया है। कपिलवस्तु (नेपाल) पुलिस के प्रवक्ता व इंस्पेक्टर माधव विश्वकर्मा ने बताया है कि तस्करो ने कपड़े का बेल्ट जैसा बनाकर उसमें चरस छुपाकर कमर में बांध रखा था। अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मादक पदार्थ प्रतिषेध अधिनियम का केस दर्ज कर उन्हें जिला न्यायालय भेज दिया गया। कोर्ट ने गहन पूछताछ के लिए अभियुक्तों को 10 दिनों के रिमाण्ड पर दे दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!