एसडीएम और सीओ ने अफवाहों को रोकने किया बैठक

बांसी। बांसी तहसील सभागार में एसडीएम और सीओ ने अफवाहों को रोकने तथा लोगों को जागरूक करने की दृष्टिकोण से मीडिया कर्मियों की एक बैठक ली रविवार को बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम निखिल चक्रवर्ती और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने वर्तमान हालात की चर्चा करते हुए कहा कि अफवाहों को बिना पुष्टि किया आगे प्रसारित न किया जाए। कहीं कोई अनजान व्यक्ति या संदिग्ध मिले तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन और पुलिस को दें बैठक में यह भी कहा गया कि क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जाए अनावश्यक तौर पर किसी की पिटाई और मॉब लीचिंग जैसी स्थिति न पैदा करें। लोगों की जागरूकता से ही अफवाहों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र धर द्विवेदी, राजेंद्र दुबे, इरफान बाकर, अभय त्रिपाठी, प्रदीप शर्मा, अजीत मौर्य, राशिद मलिक, राम नरेश चौधरी,अंकुर सहित तमाम मीडिया कर्मी मौजूद रहे।




