उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पुलिस बूथ से डोई तिराहा (शिव मंदिर) मार्ग होगा चौड़ा, लोगों को मिलेगी राहत

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन ने पुलिस पिकेट से डोई तिराहा (ऐतिहासिक शिव मंदिर) मार्ग के चौड़ीकरण व नाला निर्माण के लिए 17 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पत्र भेजा था। उन्होंने रेलवे स्टेशन, पुलिस बूथ से डोई शिव मंदिर होते हुए खुनुवां बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण व दोनों ओर नाला बनाने का अनुरोध किया था। मंगलवार को अधिकारियों ने फोन कर बताया कि सर्वे कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जायेगा।




