गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

निःशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित, 134 मरीजों को मिला जांच व दवाओं का लाभ

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर क्षेत्र के बैदौला हैडिल के पास रविवार को एक निजी प्रतिष्ठान की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के मरीजों ने बड़ी संख्या में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में कुल 134 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में डा. आशीष गुप्ता ने सभी मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ आए वॉलंटियर्स ने भी मरीजों की जांच में सहयोग किया। डा. आशीष ने बताया कि समाज के जरूरतमंद और गरीब तबके को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना इस पहल का उद्देश्य है। स्थानीय लोगों ने ऐसे शिविर को सराहनीय बताते हुए आगे भी निरंतर आयोजन की मांग की। इस दौरान सुशील यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, परमेश तिवारी, आकाश अग्रहरि, अभिषेक त्रिपाठी, अमित मिश्रा, प्रदीप कुशवाहा, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!