बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारने के बाद जेवरात लेकर हुए फरार जांच में जुटी पुलिस

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। जिले में स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूट एवं हत्या जैसी घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है।हाल ही में बुधवार को बीती रात उसका बाजार थाना के अन्तर्गत उसका से बृजमनगंज मार्ग पर झारखंडी महदेवा के पास स्वर्ण व्यवसायी के साथ बदमाशो ने लूट के घटना को अंजाम दे दिया।स्वर्ण व्यवसायी संतोष वर्मा ने मुकामी उसका बाजार थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराया है।तहरीर में संतोष वर्मा ने बताया कि नौगढ़ से आभूषण लेकर अपने घर बृजमनगंज थाना जनपद महराजगंज जा रहा था तभी रात में करीब 11 बजे चार पहिया वाहन से कुछ लोग आते है और मारपीट कर झोले में रखे आभूषण को लेकर फरार हो जाते है।पीड़ित व्यक्ति के ऊपर बदमाशो ने हमला भी किया और सिर पर चोटे भी आई है।स्थानीय लोगों ने घटना की जब शोरगुल की आवाज सुनते ही लोग मौक़े पर पहुंच देखे कि एक व्यक्ति घायल पड़ा है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पीआरवी 112 पर सूचना दिया।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जुट गई। सदर क्षेत्रीय अधिकारी मयंक द्विवेदी ने कहा कि संतोष वर्मा नौगढ़ से कुछ आभूषण लेकर अपने घर जा रहे थे तभी चार पहिया वाहन से कुछ लोग बाइक पर टक्कर मारते है जब वह गिर जाते है तो कार से दो लोग निकलते है और डंडे से मारपीट करते हुए मोटरसाइकिल पर टंगे झोले में रखे आभूषण को लेकर मौके से भाग जाते है और डिग्गी में कुछ आभूषण थे जो कि सुरक्षित है। सदर क्षेत्राधिकारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।




