उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनके मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण

बांसी। बुधवार को चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर नगरपालिका बांसी के आजाद चौक पर स्थापित मूर्ति पर नगर मंडल अध्यक्ष कुबेर बारी के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गयाद्यमाल्यार्पण के दौरान प्रोफेसर के पी त्रिपाठी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का व्यक्तित्व न केवल स्वतंत्रता संग्राम का अहम हिस्सा था बल्कि भारतीय राष्ट्रीय भावना की आत्मा भी है उनके जयंती पर हम अनुभव करते हैं की कल्पना साहस और आत्म बलिदान की शक्ति एक व्यक्ति को विरासत की तरफ पीढ़ी दर पीढ़ी आगे ले जा सकती है उनके आदर्श से सबक मिलता है कि हमारे व्यक्तिगत मूल ही राष्ट्रीय आत्मा को पुष्ट करते हैंद्यइस दौरान रामशरण मौर्य ,गौरी शंकर अग्रहरी, प्रमोद कुमार, श्याम बाबू , धर्मेंद्र कुमार यादव ,मनोज यादव, मनोज सिंह, अरविंद अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।



