गौ तस्करों से हुई पुलिस की मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली

बहराइच। गौ तस्करों की आज पुलिस से मुठभेड़ हुई , मुठभेड़ में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी , घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी कोतवाली नानपारा के द्वारा चार्ज लेने के बाद ताबड़तोड़ अपराधियों के ऊपर एक्शन लिया जा रहा है तथा लॉ एंड ऑर्डर का पालन बखूबी से किया जा रहा है साथ ही साथ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। इसी के मद्देनजर आज थाना प्रभारी कोतवाली नानपारा को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उनके थाने क्षेत्र के वांछित अभियुक्त मु0अ0स0 -455/2025 धारा 325 बीएनएस, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 3/5(ं)/8 गोवध निवारण अधिनियम कहीं भागने की फिराक में है,सूचना पाकर थाना प्रभारी कोतवाली नानपारा अपने साथियों के साथ मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना हो गए। सामने से आई हुई एक बाइक को जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दिया जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी जिससे वह जमीन पर गिर गया। गिरे हुए व्यक्ति से जब उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम वसीम पुत्र जहरुद्दीन निवासी जमई पुरवा दाख़िला गिरधरपुर थाना नानपारा बताया व दूसरे ने अपना नाम खुदाबख्श पुत्र मसूद निवासी खजुहा थाना रामगांव जनपद बहराइच बताया। मौके पर अभियुक्त वसीम के पास से 01 तमंचा 315 बोर और तमंचे की नाल में फसा खोखा कारतूस बरामद हुआ और अभियुक्त ख़ुदाबख़्श के पास से एक मोटर साइकिल और दो अदद तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। घायल अभियुक्त को सीएससी नानपारा उपचार हेतु भेजा गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।



