गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मां गायत्री का मनाया गया उद्भव दिवस

बलरामपुर/पचपेड़वा। गायत्री मंदिर प्रांगण में त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) की अधिष्ठात्री देवी मां गायत्री के उद्भव दिवस / गायत्री जयंती पर्व यज्ञ-हवन के माध्यम से आयोजित किया गया,इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा शान्तिकुन्ज हरिद्वार में 2026 में होने वाले शताब्दी समारोह (अखंड ज्योति, माता भगवती देवी शर्मा और परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्मदिवस) का संदेश डिजिटल माध्यम से ऑनस्क्रीन प्रसारित किया गया. सैकड़ों भाई बहनों ने संदेश सुना-देखा और गुरुदेव के संदेश और अखंड ज्योति को घर-घर पहुंचाने के लिए संकल्पित हुए। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन नानकचंद अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह, भवानी प्रसाद (वैद्य),बल्लू प्रसाद गुप्ता, अंगद प्रजापति, संजय जायसवाल, मीना श्रीवास्तव, अजय चौधरी, कोकिला श्रीवास्तव , बालेश्वर , बलवान/अंगनू, फ़ोगही, सीमा अग्रवाल, आरती जायसवाल, नवल किशोर चौरसिया, हेमंत, खेमराज, लीलाधर चौरसिया और सुभाष अग्रवाल सहित सैकड़ों परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!