सीएमओ ने किया टीकाकरण सत्र का निरीक्षण

बलरामपुर। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज के ग्राम बायभीट आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् पोषण दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम रिंकू टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं। निरीक्षण के समय तक एएनएम द्वारा कुल तीन बच्चों , दो किशोर किशोरी , एक गर्भवती महिला का टीकाकरण किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एएनएम रिंकू को निर्देशित किया कि सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जाए। टीकाकरण से कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शिल्पा प्रियदर्शी अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान के संबंध में भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित स्टाफ को दिया। निरीक्षण के समय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, आशा सुभद्रा देवी आदि उपस्थित रहे।




