उत्तर प्रदेशबहराइच
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई चार बंदरों की मौत, वन विभाग और स्थानीय पुलिस जांच में जुटी

पयागपुर/बहराइच। बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना चौकी अंतर्गत ग्राम सेवढ़ा गांव के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में चार बंदरों की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग ने मृत हुए बंदरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।




