एसकेएस नर्सिंग कालेज सबलापुर में मनाया गया स्तनपान सप्ताह

बहराइच। बहराइच – सीतापुर मार्ग के सबलापुर स्थित डॉक्टर सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस में स्तनपान सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता मेहता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए स्तनपान के बारे में विधिवत जानकारी दी। डा. संगीता मेहता ने कहा कि बच्चे के लिए मां का दूध जरूरी है। यह बच्चें के लिए संपूर्ण आहार है। शुरू के छह माह तक बच्चें को पानी न देकर मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। इसमें रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता भी होती है। जन्म के बाद शुरू के तीस मिनट मां का दूध सबसे उत्तम है। डायरेक्टर पल्लवी शुक्ला ने स्तनपान के बारे में जानकारी दी। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी नर्सिंग की नैंशी गुप्ता, प्रिंशी वर्मा, जेबा व जीएनएम की छात्रा पूजा, ज्योति ने प्रतिभाग किया। जिसमें नैंशी गुप्ता ने प्रथम स्थान व जेबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन शिक्षिका प्रतीज्ञा पाठक ने किया। इस मौके पर मैनेजर आस्था शुक्ला,नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर, शिक्षक आलोक शुक्ला, फूलचंद्र डावरिया, राहुल श्रीवास्तव,चंदन शर्मा,मोहम्मद अशरफ, पुष्पेन्द्र तिवारी,सुषमा गिरी, सौम्या सिंह, आंचल सिंह, कीर्ति मिश्रा, सौम्या सिंह,मधु उपाध्याय, संगीता पाल,ईशा वर्मा,फरहत खान,लवीशा प्रजापति,समेत अन्य मौजूद रहे।




