गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेश

फोन से एक अंक गलत नम्बर डायल बना मौत का कारण आरोपी हुआ गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंहपुर गांव के पश्चिचम नहर के पुल के नीचे पिछले 8जुलाई को अज्ञात शव मिला था उसमें ललिया पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। लड़की की शिनाख्त प्रयागराज जिले की है। मृतका ने एक साल पहले अपने ससुराल से अपने मम्मी को फोन लगा रही थी तभी एक नंबर गलत हो जाने से फोन विनोद कुमार पुत्र राम नरायण को लग गया तभी से विनोद कुमार उस युवती से वार्तालाप करना शुरू कर दिया बात करते-करते दोनों में प्रेम हो गया। मृतका प्रयागराज से भाग कर विनोद के पास आ गयी और विनोद ने साथ 15-16 दिन अपने घरवालों से छिपाते रहे और वापस अपने घर जाने के लिए कह रहा था लेकिन मृतका उसके साथ शादी करने के लिए दबाब बना रही और कहती थी यदि मुझसे शादी नहीं करोगे तो पुलिस में बतादूँगी तब मैंने ठान लिया कि उसको मारकर रास्ते से हटा दूंगा तभी मेरा पीछा छूटेगा इस कारण विनोद ने 8 जुलाई 2025 को मृतका को घुमाने के बहाने बलरामपुर लेकर गया घुमाया फिराया फिर समझाया कि तुम अपने घर चली जाओ तो मृतका ने साफ मना कर दिया इसी बात पर गुस्सा आ गया और उसे लेकर साप्ताहिक बाजार दरगाह लेकर गया वहाँ उसके लिए गहरा नीला कुर्ती व लैगी खरीदा और एकांत में ले जाकर कपड़ा बदलवा दिया रात्रि होने पर घर जाने के बहाने झरिहर और सिंहपुर जाने वाले मुख्य रास्ते पर नाला पुलिया पर उसको उतार कर एक दम रास्ता शांत होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया और उसके शव को छुपाने के लिए नाले में डाल दिया और कुर्ती को उतार कर पूर्व प्रधान बड़कऊ के खेत में लगे बोरिंग के पास मिट्टी में गाड़ दिया मृतका के मोबाइल को काले पन्नी में रखकर उसी बोरिंग के बगल में मिट्टी को हाथ से खोदकर उसके अंदर रखकर उसके ऊपर मिट्टी से ढक दिया। ललिया पुलिस ने बड़े छानबीन करने के बाद आरोपी विनोद कुमार पुत्र राम नरायण निवासी सिंहपुर को जेल भेज दिया।इस घटना में थाना प्रभारी ललिया सतेंद्र कुमार वर्मा उप निरीक्षक अब्दुल कदीर उप निरीक्षक अमर सिंह और ऋषिकेश पाण्डेय के कड़ी प्रयास के बाद सफल अनावरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!