कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की बैठक 4 अप्रैल को दिल्ली में

बलरामपुर। वर्तमान समय में जहां एक तरफ जहां एक तरफ इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश बिहार पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गई है तो कोई दूसरी तरफ यूपीए गठबंधन भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती इसी के मध्य नजर कांग्रेस ने भी पूरी ताकत से जिलों तक अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए नए-नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है बताते चलें की देवीपाटन मंडल में भी इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने नए-नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है जिसमें बलरामपुर जनपद से शिवलाल करी पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोंडा से राम प्रताप सिंह बहराइच से शिवेंद्र प्रताप सिंह व जनपद श्रावस्ती से विद्यामणि त्रिपाठी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल द्वारा जिलों के अध्यक्षों मनोनीत की घोषणा कर दी है इसी सिलसिले में 4 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ दिल्ली में बैठक बुलाई गई है उक्त जानकारी बलरामपुर जनपद के जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने दी।




