उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने गंगा इंटरनेशनल स्कूल का किया भ्रमण

सिद्धार्थनगर। पीएम श्री विद्यालयों के ट्विनिंग प्रोग्राम के अन्तर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लखनपारा ब्लॉक जोगिया के 50 छात्र छात्राओं को गंगा नैशनल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ युग्मन कराया गया। सर्व प्रथम गंगा नैशनल स्कूल के सम्मानित शिक्षकों द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तत्पश्चात बच्चों ने विज्ञान प्रयोगशाला, संगीत कक्ष, पुस्तकालय, कंप्युटर लैब, खेल कूद आदि सहित विद्यालय के बच्चों के साथ शैक्षिक गतिविधियों में प्रतिभाग किए। इस दौरान गंगा नैशनल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लखनपारा के प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षक गण,अनुदेशक व शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।



