गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

चिलचिलाती गर्मी में युवा, वृद्ध समेत बच्चों का बुरा हाल, खानापूर्ति के नाम पर की जा रही विद्युत आपूर्ति

बहराइच। जनपद बहराइच बशीरगंज अंतर्गत मोहल्ला नाजिरपुरा का हाल इन दिनों बिजली की आंख मिचौली से खस्ता है, जहां पर लगभग 24 घंटे होने को है और बिजली की सप्लाई प्रॉपर मोहल्ले वासियों को नहीं मिल पा रही है। लोगों के इनवर्टर,टंकी में पानी, मोबाइल की बैटरी सबने जवाब दे दिया है,वहीं विद्युत सप्लाई न मिलने से बड़ों संग बच्चे भी बेहद परेशान है। मोहल्ले में रहने वाले लोग बच्चों को छत के ऊपर भी नहीं लेकर सो सकते हैं,क्योंकि बीते दिन पहले हुई बरसात के बाद बरसाती कीटों का भी प्रकोप है, ऐसे में बच्चों के सामने एक और नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। मोहल्ले वासियों ने बताया है कि लगातार बशीरगंज पावर हाउस टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर बड़ी मुश्किल से कभी फोन उठता है, तो कभी नहीं उठता है और जब उठ जाता है तो बस थोड़ी देर में लाइट देने की बात की जाती है वहीं तैनात जेई साहब की बात करें तो इन महाशय का फोन कभी नहीं उठता है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे शहर का यह मोहल्ला देश दुनिया से अलग होकर किसी मंगल ग्रह पर पहुंच गया है. अब यह देखने वाली बात है कि इस बड़ी समस्या पर कब प्रशासन की नजर पड़ती है.और समस्या से मोहल्ले वासियों को राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!