एआईएमएम के जिलाध्यक्ष नेपुलिस अधिक्षक को दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमएम सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में पुलिस अधिक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन को ज्ञापन देकर एआईएमएम के कार्यकर्ताओं ने मजार की सुरक्षा को बढ़ाये जाने की मांग करते हुए कहा कि डुमरियागंज के भवानीगंज थाना क्षेत्र हिसामुद्दीनपुर गांव के तकियवा स्थित उस्ताद हुसैन जंगली शाह बाबा उर्फ तकिया बाबा के मजार पर नगर पंचायत बढ़नी चाफा के बीजेपी से नगर अध्यक्ष धर्मराज वर्मा के नेतृत्व मे दिन 08/12/2025 को सैंकड़ों हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मजार के सामने खड़े होकर नारेबाजी किया और मजार को समाधि बताकर विवाद करने की कोशिश किया। इसके साथ ही यह आवाहृन किया है कि गुरुवार को सभी हिन्दू संगठन के कार्यकर्त्ता मजार पर हनुमान चालीसा का पाठ व भण्डारा करेंगे। जिससे यह प्रतीत होता है कि किस तरह से अक्रामकता के साथ मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थलों को कब्ज़ाने का षड्यन्त्र चल रहा है, जिस पर प्रशासन पूरी तरह मौन है। यदि समय रहते इस तरह के नफरती अराजक तत्वों पर कार्यवाही नहीं की गई, तो जिले की साम्प्रदायिक सौहार्द को खतरा है। वहीं ज्ञापन में पिछले कुछ महीने पहले फागुशाह बाबा के मजार को तुड़वा दिया गया था, जिसका भी जिक्र करते हुए जिला अध्यक्ष निशात अली ने कहा इस तरह की घटना को दोहरा कर मजार पर कब्ज़ा करने की मंशा के साथ जिले की शान्ति व्यवस्था को भंग कर जिले मे तनाव पैदा कर रहे है। जिससे मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई है और मुस्लिम समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है। पुलिस अधिक्षक से शीघ्र इस तरह के कृत्य करने वाले दंगाइयों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मजार की सुरक्षा को बढ़ाएं जाने की मांग किया गया एवं गुरुवार को मजार पे हिन्दू संगठनों को जाने से रोके जाने की मांग किया गया है। ताकि जिले की शान्ति व्यवस्था बनी रहे व किसी भी तरह की होने वाली हिन्सा को रोका जा सकें। इस अवसर पर प्रत्याशी जिला पंचायत करीमुल्लाह खान, मेराज चौधरी, नईम अख्तर अंसारी, सरवर आलम, अब्दुल सलाम, आतिफ अख्तर, नसीबुल्लाह, शम्स तबरेज़, अब्दुल अज़ीम, असलम खान, रेहान खान आदि लोग उपस्थित रहे।



