गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर 17 से 2 अक्टूबर तक भाजपा चलायेगी सेवा पखवाड़ा

दैनिक बुद्ध का संदेश/राजेश श्रीवास्तव
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी राहुल रस्तोगी ने जिला कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75 वां जन्मदिन है पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी इस दौरान सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान, नमो मैराथन, स्वास्थ्य शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता, 25 सितम्बर को बूथ स्तर पर पं दीन दयाल उपाध्याय का जन्मजयंती, जिला संगोष्ठी का आयोजन, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला प्रभारी ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रम हेतु अलग अलग पार्टी पदाधिकारियों को लगाया गया है सभी अपने दायित्व को निष्ठापूर्वक निभायें और बूथ स्तर पर सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम को पहुंचायें। विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं से अपेक्षा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी का स्वागत किया और 17 से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की जिला कार्यशाला कार्यशाला की प्रस्तावना को रखा। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला, ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल, महिपाल चौधरी, वरूण सिंह,और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!