जिलाधिकारी ने बीएचएनडी दिवस का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड नौगढ़़ के उप केन्द्र धेन्सा नानकार पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचओ, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थी। आगंबाड़ी कार्यकत्री के पास वजन मशीन नहीं था। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि वजन मशीन उपलब्ध करायें। कार्ड में आरसीएम नम्बर अंकित नही था। जिससे सरकारी योजनाओ का लाभ नही मिल पा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर देखा गया। गर्भवती महिला का ट्रैकिंग रजिस्टर/सैम मैम बच्चों का रजिस्टर पूर्ण नही पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर गर्भवती महिला गीता से वार्ता किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बीएचएनडी दिवस में जांच करायें। ड्यू लिस्ट के अनुसार 11 बच्चे पंजीकृत थे। जिलाधिकारी द्वारा एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं को सलाह देना सुनिश्चित करें। आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।




